You are currently viewing ड्यूटी से घर लौट रहा पुलिस जवान रहस्यमयी ढंग से लापता, सड़क किनारे मिली कार; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

ड्यूटी से घर लौट रहा पुलिस जवान रहस्यमयी ढंग से लापता, सड़क किनारे मिली कार; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

पटियाला/समाना: समाना-पटियाला मुख्य मार्ग पर स्थित गांव ढकरबा के बस अड्डे के पास से बीती रात पंजाब पुलिस का एक जवान रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया। जवान की कार सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली है, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने जवान के अपहरण की भी आशंका जताई है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंजाब पुलिस के जवान सतिंदर सिंह साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) से अपनी ड्यूटी खत्म कर कार से अपने घर, गांव डेरा कोटला नसरू लौट रहे थे। मंगलवार देर रात जब वह घर नहीं पहुंचे और उनका फोन भी नहीं लगा, तो परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान उनकी कार गांव ढकरबा के बस अड्डे के पास लावारिस हालत में पाई गई, लेकिन सतिंदर सिंह का कुछ भी पता नहीं चला।

घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी), समाना, फतेह सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस जवान सतिंदर सिंह के लापता होने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि पुलिस की कई टीमें जवान की तलाश में जुट गई हैं और हर संभावित स्थान पर छानबीन की जा रही है।

डीएसपी बराड़ ने यह भी बताया कि पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है, जिसमें अपहरण की आशंका भी शामिल है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जवान की आखिरी लोकेशन का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Policeman returning home from duty goes missing