You are currently viewing जालंधरः पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लड़के-लड़कियों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, कई घायल

जालंधरः पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लड़के-लड़कियों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, कई घायल

जालंधर (PLN-Punjab Live News) जालंधर में पिछले 2 दिन से पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती में धांधली का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर रहे लड़के लड़कियों पर पुलिस का गुस्सा फूट गया। पुलिस ने धरना समाप्त कराने के लिए शनिवार सुबह प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। पुलिस की लाठीचार्ज में कई लड़कियां घायल हो गई हैं। वहीं, कुछ लड़कियों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है।

घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, फिलहाल इस मामले में कमिश्नरेट पुलिस का कोई आधिकारिक तौर पर बयान नहीं आया है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले पंजाब पुलिस में कांस्टेबल भर्ती की मेरिट लिस्ट जारी हुई थी, जिसके बाद युवाओं ने भर्ती में धांधली का आरोप लगाते हुए प्रदेश भर में प्रदर्शन शुरू किया था। जालंधर के बीएसएफ चौक और पीएपी चौक पर भी 2 दिन से युवा लगातार प्रदर्शन कर रहे थे।

शनिवार सुबह पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत शुरू की लेकिन इस दौरान प्रदर्शनकारियों की ओर से धरना समाप्त न करने पर बहसबाजी शुरू हो गई और पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया। इस लाठी चार्ज में दो लड़कियां में घायल हो गई हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की की और उनके मोबाइल भी छीन लिए।

Police lashed sticks on boys and girls protesting against Punjab Police constable recruitment many injured