You are currently viewing पंजाब में लोगों को जल्द मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, इस दिन मानसून देगा दस्तक

पंजाब में लोगों को जल्द मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, इस दिन मानसून देगा दस्तक

चंडीगढ़: पंजाब में कुछ दिनों के मौसम में बदलाव के बाद एक बार फिर से गर्मी शुरू हो गई है। लेकिन एक जून से पंजाब में मौसम बदल जाएगा। पंजाब में दो जून से प्री मानसून की बारिश शुरू होगी। जिसके बाद झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिलेगी।

इस बार मानसून ने तय समय से तीन दिन पहले दस्तक दे दी है। मानसून 29 मई को केरल पहुंचा था। मौसम विभाग केरल में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश होगी। बिहार, झारखंड और उड़ीसा सहित कुछ दक्षिणी राज्यों में भी धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के अन्य राज्यों को मॉनसून की बारिश का बेसब्री से इंतजार है। मौसम विभाग ने कहा कि मानसून 25 जून तक दिल्ली में प्रवेश करेगा। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने सामान्य 1 जून के निर्धारित समय से तीन दिन पहले रविवार 29 मई को केरल पहुंच गया।

People will soon get relief from scorching heat in Punjab