You are currently viewing पटियाला हिंसा का मास्टरमाइंड बरजिंदर सिंह परवाना चढ़ा CIA के हत्थे, मोहाली से किया गिरफ्तार

पटियाला हिंसा का मास्टरमाइंड बरजिंदर सिंह परवाना चढ़ा CIA के हत्थे, मोहाली से किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: पटियाला हिंसा के मास्टरमाइंड  को गिरफ्तार कर लिया गया है। खबर है कि आरोपी विस्तारा फ्लाइट के जरिए मुंबई से सुबह 7.20 बजे मोहाली पहुंचा था। यहां CIA की टीम ने एयरपोर्ट से उसे गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पटियाला में खालिस्तान विरोधी रैली के दौरान दो समूहों के बीच झड़प हो गई थी। उस दौरान करीब 4 लोग घायल हो गए थे। खबर है कि परवाना सिख समूह दमदमी टकसाल राजपुरा का प्रमुख है। इससे पहले भी उसपर सोशल मीडिया के जरिए उग्रवाद भड़काने के आरोप लग चुके हैं। साथ ही वह UAPA और सन 1984 के दंगों को लेकर भी अपने बयानों के चलते चर्चा में रहा था।

Patiala violence mastermind Barjinder Singh Parwana caught in CIA’s hands, arrested from Mohali