You are currently viewing दुःख निवारण साहिब गुरुद्वारे में शराब पी रही थी महिला; सेवादार ने खोया आपा, गोली मारकर उतार दिया मौत के घाट

दुःख निवारण साहिब गुरुद्वारे में शराब पी रही थी महिला; सेवादार ने खोया आपा, गोली मारकर उतार दिया मौत के घाट

पटियाला: गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब के सेवादार ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी है। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि महिला गुरुद्वारे के सरोवर के पास शराब पी रही थी। सेवादार ने उसे समझाया, लेकिन जब वो नहीं मानी और बदतमीजी की तो सेवादार ने गोली चला दी। इस पूरे घटनाक्रम में सेवादार भी जख्मी हुआ है। उसे गोली के छर्रे लगे हैं।

घायल सेवादार का नाम सागर बताया गया है। उसे पटियाला के राजेंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। महिला का पोस्टमार्टम पटियाला के राजेंद्र अस्पताल की मोर्चरी में करवाया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, पटियाला के ऐतिहासिक श्री गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब के सरोवर के पास बैठकर परमिंदर कौर नाम की महिला बीते रोज शराब पी रही थी। इस बात की भनक सेवादार को लगी तो वह महिला के पास पहुंचा और उसे सरोवर के पास बैठकर शराब पीने से रोका। बताते हैं कि जब महिला नहीं मानी और जिद करने लगी तो सेवादार उसे मैनेजर रूम में ले गया। वहां काफी देर तक समझाइश दी गई।

आरोप है कि महिला किसी की सुनने को तैयार नहीं थी और उसने उल्टे सेवादार के साथ बदतमीजी करना शुरू कर दी। उसके बाद गुस्से में आकर सेवादार ने गन निकाली और महिला पर गोलियां चला दी, जिसके कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

Patiala: Sevadar lost his temper on misbehavior of woman in Gurdwara shot her to death