You are currently viewing यात्रीगण कृपया ध्यान दें: कोहरे के कारण ट्रेनेंं साढ़े चार घंटे तक लेट- आप भी चेक कर लें अपना शेड्यूल

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: कोहरे के कारण ट्रेनेंं साढ़े चार घंटे तक लेट- आप भी चेक कर लें अपना शेड्यूल

नई दिल्ली (PLN-Punjab Live News) उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहता है जिसका असर ट्रेनों के आवागमन पर पड़ रहा है। बुधवार को दिल्ली पहुंचने वाली 24 ट्रेनें कोहरे के कारण लेट रहीं। गया से नई दिल्ली आने वाली महाबोधि एक्सप्रेस चार घंटे से भी अधिक देरी से चल रही है। कोहरा इस साल भले ही देर से आया है लेकिन कोहरे की वजह से इन दिनों रेलवे को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुपर फास्ट से लेकर प्रीमियम ट्रेनें तक अपने निर्धारित समय से देरी से चल रहीं हैं। देशभर के विभिन्न इलाकों से दिल्ली आने वाली ट्रेनें स्पेशल ट्रेन मंगलवार को एक घण्टे से चार घंटे से भी ज्यादा देरी से चल रही हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यदि कोहरे की स्थिति बिगड़ी तो ये ट्रेन और लेट हो सकती है। रेलवे के अनुसार मंगलवार को दिल्ली पहुँचने वाली 24 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रहीं हैं।

जानकारी के अनुसार ओडिशा के पुरी से नई दिल्ली आने वाली 12801 पुरूषोत्तम एक्सप्रेस मंगलवार को 4 घण्टे से अधिक की देरी से चल रही है। बिहार के गया से मुगलसराय, इलाहाबाद और कानपुर होते हुए नई दिल्ली पहुँचने वाली 12397 महाबोधि एक्सप्रेस 4 घंटे 14 मिनट की देरी से चल रही है। बिहार के पटना से नई दिल्ली आने वाली 12393 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन 1 घंटे 43 मिनट की देरी से चल रही है। वहीं बनारस से नई दिल्ली आने वाली 12559 शिवगंगा एक्सप्रेस भी एक घंटे से अधिक समय लेट चल रही है।

इसी तरह ट्रेन संख्या 12557 बिहार के मुजफ्फरपुर से दिल्ली के आनंद विहार पहुंचने वाली ट्रेन करीब 1 घंटे की देरी से चल रही है। पश्चिम बंगाल के हावड़ा से नई दिल्ली आने वाली 12303 पूर्वा एक्सप्रेस 2.45 घंटे की देरी से दिल्ली आई। दरभंगा से मुजफ्फरपुर होते हुए नई दिल्ली आाने वाली 12565, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस भी 1 घण्टे 4 मिनट की देरी से चल रही है। गोरखधाम एक्सप्रेस करीब दो घंटे लेट चल रही है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से नई दिल्ली होते हरियाणा के हिसार जाने वाली 12555 गोरखधाम एक्सप्रेस के 1 घण्टे 46 मिनट की देरी से चल रही है। कानपुर से नई दिल्ली आने वाली 12451 श्रम शक्ति एक्सप्रेस सवा घंटे की देरी से दिल्ली पहुँच रही है। प्रयागराज से नई दिल्ली आने वाली प्रयागराज हमसफर एक्सप्रेस 01 घंटे 25 मिनट लेट चल रही है।

विशाखापट्टनम से नई दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन आने वाली रेलगाड़ी 2 घंटे 15 मिनट की देरी से चल रही है। जयनगर से नई दिल्ली आने वाली ट्रेन 3 घंटे 15 मिनट लेट है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से नई दिल्ली आने वाली ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस 2 घंटे 26 मिनट लेट दिल्ली पहुँच रही है। इसके साथ ही चेन्नई से ही नई दिल्ली ने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस करीब तीन घंटे लेट चल रही है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन आने वाली शान ए भोपाल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 1 घंटे 45 मिनट की देरी से चल रही है। उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ से दिल्ली आने वाली 14207 पद्मावत एक्सप्रेस सवा घंटे लेट है। मुजफ्फरपुर से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल आने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस भी करीब 1 घंटे लेट है।

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन आने वाली दक्षिण एक्सप्रेस 3 घंटे 36 की देरी से चल रही है। डा. अंबेडकरनगर से नई दिल्ली होते हुए कटड़ा जाने वाली मालवा एक्सप्रेस करीब साढ़े 3 घंटे की देरी से चल रही है। राजेंद्र नगर से नई दिल्ली आने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देरी से चल रही है।

Passengers please note Due to fog trains are late by four and a half hours you should also check your schedule