You are currently viewing सेंट्रल हल्के के वार्ड नं 56 संतोषी नगर में अटवाल के हक में सफल जनसभा का आयोजन

सेंट्रल हल्के के वार्ड नं 56 संतोषी नगर में अटवाल के हक में सफल जनसभा का आयोजन

-जालंधर संसदीय क्षेत्र के मतदात उपचुनाव में बनाएंगे जीत का इतिहास: महिंदर सिंह

-जालंधर के लोगों का भविष्य और विकास भाजपा के हाथों में सुरक्षित: मनोरंजन कालिया

-जनता बदलाव के लिये भाजपा के पक्ष में करेगी समर्थन: जसबीर सिंह जज

जालंधर: भारतीय जनता पार्टी मंडल 7 के प्रदीप कपानिया की अध्यक्षता और मंडल उपाध्यक्ष जसबीर सिंह जज की अगुवाई में लोकसभा उप चुनावों को लेकर सफल जनसभा का आयोजन वार्ड नं 56 संतोषी नगर क्षेत्र में किया गया।इसमें विशेष रुप से पूर्व मंत्री लोकसभा प्रभारी महेन्द्र सिंह,सेंट्रल हल्का इंचार्ज पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया,गुरनाम सिंह लहौरिया,किशन लाल शर्मा उपस्थित हुए।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जसबीर सिंह जज का विशेष योगदान रहा।

इस विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए महिंदर सिंह ने कहा कि जालंधर संसदीय क्षेत्र के मतदाता लोकसभा उप चुनाव में जीत का इतिहास लिखेंगे।उन्होंने कहा कि पंजाब में 2022 की नई आप सरकार ने राज्य की पहचान भ्रष्टाचार, गुंडाराज, अराजकता के माहौल के कारण सबसे असुरक्षित राज्य के रुप मे कर दी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने भारत की विश्व मे पहचान सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश के रूप में की है और समाज के हर वर्ग तक केंद्र सरकार की विकासशील योजनाओं का लाभ पहुंचा है।

इस अवसर पर मनोरंजन कालिया ने कहा कि जहाँ भारत विश्व गुरु बनने की तरफ अग्रसर है वही जालंधर के विकास के लिये भाजपा का सत्ता में होना जरूरी है।उन्होंने कहा कि यह चुनाव जालंधर और पंजाब के लोगों के भविष्य को सुरक्षित और विकास के रास्ते पर ले कर जाने वाला चुनाव है।उन्होंने कहा कि जालंधर के लोगों ने आप पार्टी की सरकार को पंजाब से बाहर करने का मन बना लिया है जिसकी शुरुआत जालंधर लोकसभा के उपचुनाव में जीत से होने जा रही है।उन्होंने कहा कि शहरवासियों को यह सोचना होगा कि अगर जालंधर में भाजपा का सांसद बना तो शहर का चहुमुखी विकास होगा।उन्होंने कहा कि लोगों के पास भाजपा ही एकमात्र पार्टी है,जो शहर को विकास के पथ पर ले कर जा सकती है।

इस अवसर पर जसबीर सिह जज ने कहा कि इस बार चुनावों में पार्टी की अप्रत्याशित जीत तय है।उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह पार्टी को जीत दिलाने के लिए उत्साहित है।उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी की लोगों को झूठे वायदों वाली राजनीति इस बार काम नहीं आएगी।उन्होंने कहा कि राज्य में आप पार्टी डूबता हुआ जहाज है जो अपने वायदों को पूरा करने में नाकाम साबित हुई है। उन्होंने कहा कि जनता को बदलाव चाहिए इसलिए वे इस बार भाजपा के पक्ष में समर्थन करेंगे।इस अवसर पर रमेश सचदेवा,लाहौरी राम,प्रगट सिंह लहौरिया,केवल सिंह,शालु,विनय सभरवाल और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Organized a successful public meeting for Atwal in Ward No. 56 Santoshi Nagar of Central Halke