You are currently viewing नवजोत सिद्धू का बड़ा ऐलान, महिलाओं को 2000 और लड़कियों को 20000 रुपए दिए जाएंगे; साल में 8 गैस सिलेंडर भी

नवजोत सिद्धू का बड़ा ऐलान, महिलाओं को 2000 और लड़कियों को 20000 रुपए दिए जाएंगे; साल में 8 गैस सिलेंडर भी

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महिला वोटरों को लुभाने के लिए बड़ा ऐलान किया है। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि यदि कांग्रेस की सत्ता में वापसी होती है तो महिलाओं को हर महीने दो हजार रुपये देंगे। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने इस तरह की घोषणा की थी।

आम आदमी पार्टी के वादे को काउन्टर करने के लिए पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने बड़ा दांव खेला है। उन्होंने बरनाला में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “हमारी सरकार दोबारा बनने पर 2000 हजार हर महीने पंजाब की घर संभालने वाली महिलाओं को देंगे। इसके साथ ही साल में 8 सिलेंडर भी दिए जाएंगे।”

नवजोत सिंह सिद्धू ने पढ़ाई करने वाली लड़कियों के लिए वादा करते हुए कहा, 5वीं से लेकर 10वीं तक की पढ़ाई करने वाली लड़कियों को 500 रुपये, 10वीं पास लड़कियों को 15000 रुपये और 12 वीं पास लड़कियों को 20000 रुपये दिए जाएंगे। कॉलेज में दाखिला लेने वाली लड़कियों को स्कूटी दी जाएगी। जो बच्ची विदेश जाएगी उसे 1 टैबलेट दिया जाएगा और लड़कियों के नाम मिलकियत ज़मीन मुफ़्त रजिस्टर्ड होगी। बता दें कि महिला वोटरों को लुभाने के लिए बड़े वादे करने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी के वादों पर सवाल खड़े किये थे।

Navjot Sidhu’s big announcement, women will be given 2000 rupees and girls 20000 rupees; 8 gas cylinders in a year