You are currently viewing लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र दिल्ली में संपन्न हुई भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला

लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र दिल्ली में संपन्न हुई भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव को मद्देनज़र रखते हुए अभी से कमर कस ली है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला में देश के अलग-अलग राज्यों से आए मीडिया इंचार्ज सरताज अल्वी समेत अल्पसंख्यक मोर्चा के मीडिया प्रतिनिधियों के साथ भाजपा की राष्ट्रीय मीडिया टीम के बड़े नामों ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की।

भाजपा अल्पंसख्यक मोर्चा की इस राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सह राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने संबोधित किया। जिसमे उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में कैसे आप मीडिया को अपनी राजनीति का ब्रह्मास्त्र बना सकते हैं।

इस राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला के दूसरे सत्र को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला ने संबोधित किया। जिसमें उन्होंने बताया कि मोदी जी की सरकार में एक अलग ही वर्ग बनकर तैयार हुआ है जिसे हम लाभार्थी वर्ग कहते हैं और इन्हीं के बीच हम सभी को जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताना है।

इस कार्यशाला के तीसरे सत्र को स्वयं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने संबोधित किया।जिसमें उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी राज्यों के मीडिया प्रतिनिधियों को प्रदेश स्तर पर भी मीडिया कार्यशाला का आयोजन करने के लिए टास्क दिया।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी यासिर जिलानी ने भी मीडिया प्रतिनिधियो को संबोधित किया और उनसे कहा कि मीडिया हमारे संगठन का सबसे मज़बूत स्तंभ है और उस स्तंभ का सम्पूर्ण भार आप सभी के कंधो पर है!जिसको आप सभी को बखूबी उठाना होगा।

इसके पश्चात और भी राष्ट्रीय प्रवक्ताओं ने अलग अलग राज्यों से आए मीडिया प्रतिनिधियों का ज्ञानवर्धन और मार्गदर्शन किया। जिसमें भाजपा के प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद श्री सुधांशु त्रिवेदी के वक्तव्यों ने मीडिया प्रतिनिधियों पर एक अलग ही छाप छोड़ी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने केवल मुसलमानों को ठगा है!उसने मुसलमानों को बदनाम करने के लिए केवल याकूब मेनन जैसे लोगों को ही तरजीह दी मगर एपीजे अब्दुल कलाम जैसे मुसलमानो को सम्मान केवल भाजपा सरकार ने दिया।

इसके अलावा इस मीडिया कार्यशाला में राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह और गोपाल कृष्ण अग्रवाल जी ने भी सभी राज्यों के मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित किया।

National media workshop of BJP Minority Morcha held in Delhi in view of Lok Sabha elections