You are currently viewing मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू को पद से हटाया, अब अर्जुन राम संभालेंगे जिम्मेदारी

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू को पद से हटाया, अब अर्जुन राम संभालेंगे जिम्मेदारी

नई दिल्ली: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू को उनके पद से हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि, इस विभाग की जिम्मेदारी अब अर्जुन राम मेघावल संभालेंगे। वहीं रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय सौंपा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोदी सरकार अपने हर मंत्रियों के काम की समीक्षा कर रहा है जिसके हिसाब से फैसला लिया जा रहा है। कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में कुछ और मंत्रालयों में बड़ा फेयरबदल हो सकता है।

बता दें कि, किरेन रिजिजू पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बने हुए थे। साल के शुरूआत में रिजिजू और देश की न्यायपालिका के साथ उनकी तनातनी काफी सुर्खियों में बनी हुई थी। इसके साथ ही किरेन पर सुप्रीम कोर्ट ने भी कई बार सख्त होकर सवाल दागे थे। दरअसल, जजों की नियुक्ति में समय लगने की वजह से शीर्ष अदालत ने कई बार मोदी सरकार पर भी सवाल खड़े किए थे। जिसकी वजह से केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट में भी खींचतान देखने को मिली थी।

Modi government’s big action: Union Law Minister Kiren Rijiju removed from the post, now Arjun Ram will take over the responsibility