You are currently viewing मलेरकोटला बना गायों की हत्या का अड्डा, मुख्यमंत्री चन्नी के राज में फिर हुआ हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़; हिन्दू संगठन ने दर्ज करवाई FIR

मलेरकोटला बना गायों की हत्या का अड्डा, मुख्यमंत्री चन्नी के राज में फिर हुआ हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़; हिन्दू संगठन ने दर्ज करवाई FIR

मोहाली: शिव सेना हिन्द की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके शिव सेना हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा और पंजाब अध्यक्ष अरविंद गौतम विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस मौके पर उनके साथ राष्ट्रीय धर्म प्रचारक महंत कश्मीर गिरी, पंजाब अध्यक्ष गौ रक्षा विंग संदीप वर्मा, उत्तर भारत चेयरमैन राजिंदर धारीवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुज गुप्ता, पंजाब चेयरमैन अजय गुप्ता, अनुराग वर्मा आदि मौजूद थे।

इस मौके निशांत शर्मा और अरविंद गौतम ने कहा कि मलेरकोटला में एक बार फिर गायों के कटे शव मिलने से हिन्दू समाज को गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने कहा कि गांव हथुआ के पास गंदे नाले में कई गायों की हत्याएं करके उन के शरीरिक अंगों को फेंका गया है। उन्होंने कहा कि इस के पीछे सुनियोजित षड्यंत्र है। उन्होंने बताया कि जैसे ही शिव सेना हिन्द के गौ रक्षा विंग को सूचना मिली तो शिव सेना के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और पुलिस अधिकारियों से बातचीत के दौरान गौ रक्षा विंग के पंजाब अध्यक्ष संदीप वर्मा के बयानों पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि मालेरकोटला में गौ हत्या कोई नई बात नही है यहां पर आए दिन गौ तस्करी व गौ हत्याओं की कई घटनाएं सामने आती रहती है लेकिन दुखद बात यह है कि प्रशासन ऐसी घटनाओं को रोकने में सफल नही हो पा रहा है उन्होंने कहा कि हम मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से ये मांग करते है कि जैसे गौ तस्करी रोकने व गौ हत्यारों को सजा दिलाने के लिए जल्द से जल्द एसआईटी गठित की जाए व पिछली सरकार में नॉडल अधिकारी नियुक्त किये हुए थे उसी तरह हर जिले में एसपी रेंक नोडल अधिकारी नियुक्त किये जायें । ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और दोषियों को सजा मिल सके। उन्होंने कहा कि कुछ महीने पूर्व भीखी शहर से गुजरने वाली नहर में गायों के कटे शव मिलने से हिन्दू समाज को गहरा आघात पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि गढ़शंकर के गांव कुकड़ा तथा पखोवाल के बीच गांव अबोवाल में अलग-अलग स्थानों पर 8 बेसहारा गायों की गोलियां मारकर हत्या कर दी गयी थी। वही मलेरकोटला में गायों के सिर काट कर फेंके गए। ऐसी ही दर्दनाक घटना को तरनतारन गांव चीमां कलां में अंजाम दिया गया यह एक गोशाला में शरारती तत्वों ने चारे में जहरीला पदार्थ मिला कर छह गायों और एक बछड़े की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि अब कुछ दिन पूर्व दशहरे पर हिन्दू विरोधी तत्वों ने रावण की बजाय प्रभु श्री राम का पुतला फूंक दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से हमारे अंदर क्रोध की अग्नि इस तरह से जल रही है कि हिन्दू विरोधियों पर हम ज्वालामुखी बन कर फूटने के लिए तैयार बैठे है। उन्होंने कहा कि हिन्दू सहिष्णु व शांत है मगर इस का मतलब ये नही कि हिन्दू हथियार उठाना नही जानता। उन्होंने कहा कि इतिहास उठाकर देख को जिस ने भी हिन्दू धर्म पर प्रहार किया है उन लोगों को हिंदुओं ने लाश में तब्दील कर डाला।

उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म के खिलाफ लगातार ऐसी घटनाएं होने के पीछे सोची समझी साजिश है। कुछ शरारती तत्व हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत कर दंगा भड़काने की कोशिशें कर रहे है। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि ऐसी कोई भी घटना होने का अंदेशा होने पर पुलिस, शिव सेना हिन्द या हिन्दू संगठनों को सूचित करें। उन्होंने कहा कि पंजाब में बीते कई वर्षों से हिन्दू धर्म के खिलाफ षडयंत्र के तहत साजिशें रच कर एक के बाद एक घटनाएं हो रही है वह बहुत ही निंदनीय है। शर्मा ने कहा कि गायों की हत्या करने वाले गौ हत्यारों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बेसहारा गायों की संभाल के लिए विशेष प्रबंध किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब में हिन्दू देवी देवताओं, साधु संतों महंतों और हिंदुओं के धार्मिक गर्न्थो व गाय माता का अपमान करने वाले असमाजिक तत्वों को किसी कीमत पर नही बख्शा जाएगा।