You are currently viewing लुधियाना में बड़ी वारदात, पुलिसवाले ने गोली मारकर 27 वर्षीय लड़की को उतारा मौत के घाट

लुधियाना में बड़ी वारदात, पुलिसवाले ने गोली मारकर 27 वर्षीय लड़की को उतारा मौत के घाट

लुधियाना: लुधियाना में एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक पुलिसवाले ने पीजी में रहने वाली लड़की को गोली मार दी है। लड़की को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी मौत हो गई है। मामला न्यू प्रेम नगर है। मृतक लड़की का नाम मनदीप कौर (27) है। वह लुधियाना में पीजी में रहकर हेल्थ केयर का काम करती थी। जानकारी के मुताबिक लुधियाना के एक एडीसीपी के गनमैन सुखविंदर सिंह का बुधवार को जन्मदिन था। वह पीजी में लड़की के पास गया था। यहां लड़की ने उसे मोबाइल गिफ्ट किया था। बताया जा रहा है कि किसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। सुखविंदर सिंह ने गुस्से में आकर लड़की को अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मार दी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मृतका फिरोजपुर जिले के मक्खू की रहने वाली थी।

Major incident in Ludhiana, policeman shot and killed 27-year-old girl