You are currently viewing चंडीगढ़ में बड़ी वारदात, हत्या के बाद 33 वर्षीय महिला का शव जंगल में फेंका

चंडीगढ़ में बड़ी वारदात, हत्या के बाद 33 वर्षीय महिला का शव जंगल में फेंका

चंडीगढ़ (PLN-Punjab Live News) चंडीगढ़ के मौलीजागरां एरिया में उस समय दहशत का माहौल पैदा हो गया, जब रेलवे स्टेशन के बाद जंगल एरिया से एक महिला का शव बरामद हुआ है। राहगीरों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को जांच के दौरान वारदात स्थल से कुछ ही दूरी पर एक चाकू भी बरामद हुआ है।

इसके अलावा मृतका के शव पर चोट के निशान भी पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने के बाद शव को जंगल में फेंका गया है। मृतका की पहचान मौली गांव की रहने वाली 33 वर्षीय रोजीना के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार सुबह सबसे पहले एक राहगीर ने जंगल एरिया में शव देखा, जिसके बाद उसने थाना पुलिस और रेलवे पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को राउंडअप किया है।मृतक की एक बेटी और एक बेटा है जबकि उसका पति दिव्यांग है।

आपको बता दें कि 5 दिन पहले भी चंडीगढ़ में जंगल एरिया से एक महिला का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने आशंका जताई थी कि महिला का दुष्कर्म करने के बाद मर्डर किया गया है। 5 दिन में 2 महिलाओं की हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।

Major incident in Chandigarh after murder body of 33 year old woman was thrown in the forest