You are currently viewing लुधियाना में महिला उत्थान मंडल द्वारा “चलें स्व की ओर” सम्मेलन का आयोजन, सैकड़ों महिलाओं ने सीखें योगासन प्राणायाम व यौगिक प्रयोग

लुधियाना में महिला उत्थान मंडल द्वारा “चलें स्व की ओर” सम्मेलन का आयोजन, सैकड़ों महिलाओं ने सीखें योगासन प्राणायाम व यौगिक प्रयोग

लुधियाना (अमन बग्गा): संत श्री आशारामजी बापू द्वारा प्रेरित महिला उत्थान मंडल द्वारा संत श्री आशारामजी बापू आश्रम लुधियाना में एक दिवसीय”चलें स्व की ओर”… सम्मेलन का आयोजन किया गया।

जिसमें बहनों को महिला उत्थान मंडल के सेवाकार्यों की जानकारी दी गई। जानकारी देते हुए ये उन्होंने कहा कि महिला उत्थान मंडल द्वारा समय- समय पर महिलाओं के सर्वांगीण विकास हेतु ऐसे सम्मेलनों का आयोजन किया जाता है।

दिव्य शिशु गर्भ संस्कार, तेजस्विनी अभियान, आध्यात्मिक जागरण अभियान, घर-घर तुलसी लगाओ अभियान आदि सामाजिक उत्थान के सेवाकार्य मंडल द्वारा किये जाते हैं । महिलाओं का संगठन मजबूत कैसे बने इस विषय पर भी चर्चा की गई।

श्री राम नवमी के पावन अवसर पर आश्रम के पवित्र वातावरण में जप-ध्यान का लाभ भी बहनों ने लिया। सम्मेलन में बहनों को आध्यात्मिकता से भरपूर खजाना तो प्राप्त हुआ ही पर साथ में निरोगी बनाने वाले योगासन प्राणायाम व कुछ सूक्ष्म क्रियाएँ भी इन्हें सिखाई गयी। सभी बहनों ने दृढ़तापूर्वक गुरुसेवा करने का शुभ संकल्प किया।

“Let’s go towards self” conference organized by Mahila Utthan Mandal in Ludhiana, hundreds of women learned Yogasan Pranayama and Yogic experiments