You are currently viewing इस्लाम छोड़ हिन्दू बन गए शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमेन वसीम रिजवी, प्रसिद्ध हिन्दू संत नरसिंहानंद गिरि महाराज ने ग्रहण करवाया सनातन धर्म, अब इस नाम से जाने जाएंगे रिजवी

इस्लाम छोड़ हिन्दू बन गए शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमेन वसीम रिजवी, प्रसिद्ध हिन्दू संत नरसिंहानंद गिरि महाराज ने ग्रहण करवाया सनातन धर्म, अब इस नाम से जाने जाएंगे रिजवी

गाजियाबाद: यूपी के शिया वक्‍फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने आज इस्‍लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया है, डासना मंदिर में प्रसिद्ध हिन्दू संत नरसिंहानंद गिरि सरस्वती ने उन्‍हें सनातन धर्म ग्रहण कराया। इस दौरान महंत नरसिंहानंद ने कई तरह के अनुष्ठान भी किए। उनका नया नाम अब हरबीर नारायण सिंह त्यागी होगा।

धर्म परिवर्तन से पहले रिजवी ने कहा था कि नरसिंहानंद गिरि महराज ही उनका नया नाम तय करेंगे। धर्म परिवर्तन करने के बाद वसीम रिजवी ने कहा कि आज से वह सिर्फ हिंदुत्व के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि मुसलमानों का वोट किसी भी सियासी पार्टी को नहीं जाता है। मुसलमान केवल हिंदुत्व के खिलाफ और हिंदुओं को हराने के लिए वोट करते हैं।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही वसीम रिजवी ने अपनी वसीयत जारी की थी। इस वसीयत में उन्‍होंने ऐलान किया था कि मरने के बाद उन्हें दफनाने के बजाय हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया जाए। उन्‍होंने यह भी कहा था कि यति नरसिम्हानंद उनकी चिता को आग दें। इस वसीयत के बाद वसीम रिजवी का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें उन्‍होंने खुद की हत्‍या की साजिश की आशंका जताई थी।

Left Islam and became a Hindu, former chairman of Shia Waqf Board Wasim Rizvi, famous Hindu saint Narasimhanand Giri Maharaj adopted Sanatan Dharma, now Rizvi will be known by this name