
फिरोजपुर: फिरोजपुर के जीरा के गांव भागोके से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां जमीनी विवाद को लेकर गोलियां चलीं। इस घटना में गोली लगने से 17 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, जमीनी विवाद के चलते दो गुट आमने-सामने आ गए। इस टकराव में एक युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान कर्मनजोत सिंह के रूप में हुई है और वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। परिवार के सदस्यों ने बताया कि बीती रात गांव के ही कुछ लोग तेजधार हथियारों और असलहों से लैस होकर उनके घर के पास बनी फिरनी को काटकर अपने खेतों में मिलाने की कोशिश कर रहे थे। जब गांव के लोगों ने उन्हें ऐसा करने से रोका, तो उन्होंने गोलियां चला दीं। गोली लगने के कारण कर्मनजोत की मौके पर ही मौत हो गई।
इतना ही नहीं, इस घटना में दो अन्य व्यक्ति भी घायल बताए जा रहे हैं। एक व्यक्ति के गर्दन के पास से गोली निकल गई, जबकि एक अन्य घायल व्यक्ति का जीरा के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
View this post on Instagram


Land dispute in Punjab took a bloody turn








