You are currently viewing 45 दिनों से बंद लाडोवाल टोल प्लाजा आज से फिर हुआ शुरु, पुलिस ने किसान नेता को हिरासत में लिया

45 दिनों से बंद लाडोवाल टोल प्लाजा आज से फिर हुआ शुरु, पुलिस ने किसान नेता को हिरासत में लिया

चंडीगढ़: पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा लाडोवाल से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आ रही है। किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच प्रशासन द्वारा लाडोवाल टोल प्लाजा को सुबह-सुबह खोल दिया गया है। भारतीय मजदूर किसान यूनियन के अध्यक्ष दिलबाग सिंह गिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। टोल प्लाजा के साथ-साथ यहां आने वाली सड़कों पर भी भारी फोर्स तैनात की गई है।

इसके साथ ही टोल प्लाजा से गुजरने वाले लोगों को आज से टोल शुल्क देना होगा। भारतीय किसान यूनियन ने 16 जून को लाडोवाल टोल प्लाजा को फ्री कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने टोल प्लाजा पर वाहन चालकों से टोल शुल्क वसूलना बंद कर दिया था और 45 दिनों के भीतर वाहन चालकों ने टोल नहीं चुकाया लेकिन अब उन्हें टोल चुकाना होगा।

भारती किसान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष दिलबाग सिंह को आज लाडोवाल टोल प्लाजा पर गिरफ्तार कर लिया गया, जिस पर भारती किसान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष दिलबाग सिंह गिल ने किसानों से आने की अपील की, जिसके चलते अध्यक्ष दिलबाग सिंह गिल जब टोल प्लाजा पर पहुंच रहे थे तो पुलिस ने इन्हें लाडोवाल पेट्रोल पंप से गिरफ्तार किया।

बता दें कि भारतीय किसान यूनियन ने पिछले 45 दिनों से टोल प्लाजा को फ्री कर रखा था। किसान संगठनों की मांग थी कि टोल दरों में बढ़ोतरी को वापस लिया जाए, लेकिन आज किसानों की मांगें माने बिना टोल प्लाजा खोल दिया गया।

ladowal-toll-plaza-which-was-closed-for-45-days-started-functioning-again-from-today-police-detained-farmer-leader