You are currently viewing जानें ऐसी नदी के बारे में जहां बहता है खौलता हुआ पानी, गलती से भी गिरे तो मौत लगभग तय

जानें ऐसी नदी के बारे में जहां बहता है खौलता हुआ पानी, गलती से भी गिरे तो मौत लगभग तय

नई दिल्ली: दुनिया भर में ऐसी कई रहस्यमई जगहें हैं, जिनके राज को आज तक वैज्ञानिक तक नहीं सुलझा पाए। ऐसी ही एक जगह अमेजन में बहने वाली एक नदी है। इस का पानी हमेशा उबलता रहता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर इसके पानी में गलती से भी कोई गिर जाए तो उसकी मौत लगभग तय है।

आपको बता दें कि ये नदी पेरू में मौजूद है। इस रहस्यमय नदी की खोज भूवैज्ञानिक आंद्रे रूजो ने साल 2011 में की थी। इस नदी का नाम मयानतुयाकू नदी है। अगर कोई इंसान या जीव-जंतु इस नदी के उबलते हुए पानी में गिर जाए, तो उसकी मौत भी हो सकती है।

इसकी खोज की कहानी बड़ी ही दिलचस्प है, जिसके बारे में आंद्रे रूजो ने बताया है। दरअसल, बचपन से ही रूजो ने ऐसी काल्पनिक नदियों की कहानियां सुन रखी थी, जो उन्हें आश्चर्य से भर देती थीं, लेकिन तब उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अहसास नहीं था कि ऐसी नदी सच में होती है। एक दिन वो अमेजन के जंगलों में पहुंच गए, जहां उन्हें अपनी काल्पनिक कहानी सच होती हुई दिखी। उन्होंने आखिरकार ऐसी नदी को ढूंढ ही निकाला, जिसका पानी रहस्यमय तरीके से उबल रहा था।

ये नदी करीब 7 किलोमीटर लंबी है। एक पॉइंट तक ये नदी 80 फीट तक चौड़ी हो जाती है तो एक जगह इसकी गहराई 16 फीट तक है। रूजो के मुताबिक, इसका पानी इतना गर्म है कि उससे आप चाय भी बना सकते हैं।

इस नदी के अनसुलझे रहस्यों को सुलझाने के लिए वैज्ञानिकों का शोध अभी भी जारी है। बावजूद इसके इस नदी का पानी हमेशा खौलता रहता है। ये प्राकृतिक रूप से गर्म नदी है इसलिए वैज्ञानिक इसे दुनिया की सबसे बड़ी थर्मल नदी मानते हैं। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि इस नदी के आसपास कोई ज्वालामुखी भी नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेजन के जंगलों के बीच इस नदी में सॉल्ट रिवर और हॉट रिवर नाम की दो नदियां मिलती हैं। इस नदी के पानी का तापमान 90 डिग्री सेंटीग्रेड से भी ज्यादा पहुंच जाता है।

Know about such a river where boiling water flows, even if it falls by mistake, death is almost certain