You are currently viewing रंग लगाने के बहाने जापानी महिला से बदसलूकी, सिर पर फोड़ा अंडा; VIDEO वायरल होने पर 1 नाबालिग समेत 4 अरेस्ट

रंग लगाने के बहाने जापानी महिला से बदसलूकी, सिर पर फोड़ा अंडा; VIDEO वायरल होने पर 1 नाबालिग समेत 4 अरेस्ट

नई दिल्ली: होली के दिन राजधानी दिल्ली का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कुछ लड़के एक जापानी लड़की को होली लगाने के बहाने उसके साथ बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं। यहां तक कि एक युवक ने इस युवती के सिर पर अंडा तक फोड़ दिया। युवती इन लफंगों का विरोध करती रही, लेकिन किसी ने उसकी एक ना सुनी। ये वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। पुलिस ने इस मामले में 1 नाबालिग समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि होली मनाने के लिए एक 22 साल की जापानी लड़की दिल्ली पहुंची थी। तभी उस पर लड़कों का एक ग्रुप टूट पड़ा। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उसे जबरदस्ती रंग लगाया। इतना ही नहीं एक शख्स ने उसके सिर पर अंडा फोड़ दिया। ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

देखें VIDEO-

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कहा कि होली के जश्न के दौरान एक जापानी महिला को कथित तौर पर पुरुषों द्वारा परेशान किए जाने का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो का संज्ञान लिया, अब तक कोई शिकायत नहीं मिली। इस मामले में 1 नाबालिग समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Japanese woman misbehaved on the pretext of applying color