You are currently viewing जालंधर के माई हीरा गेट में महिला से दिनदहाड़े लूट, गले से अढ़ाई तोले सोने की चेन झपट लुटेरें फरार

जालंधर के माई हीरा गेट में महिला से दिनदहाड़े लूट, गले से अढ़ाई तोले सोने की चेन झपट लुटेरें फरार

-जालंधर में लुटेरों के हौंसले बुलंद, घरों से बाहर निकलने वाली महिलाओं में डर का माहौल

जालंधर: जालंधर में लूटपाट की वारदातें रुकने का नाम नही ले रही है। आए दिन लुटेरें महिलाओं के गले से सोने की चेन लूट रहे है। ऐसा लग रहा है जैसे अपराधियों को पुलिस का खौफ ही न रहा हो।

अब एक और लूटपाट की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि माई हीरा गेट में लुटेरों ने एक महिला को अपना निशाना बनाया है। बाइक सवार दो लुटेरों ने महिला के गले में अढ़ाई तोले सोने की चेन को झपटा मार कर छीन लिया और रफ्फूचक्कर हो गए। लूट की वारदात व लुटेरें सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि वारदात की जानकारी पुलिस को दे दी गयी थी लेकिन 30-40 मिन्ट बीत जाने के बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची है।

वही इस वारदात से लोग सहमे हुए है घरों से बाजार जाने वाली महिलाएं डरने लगी है। उन के अंदर भय है कि कही उन के साथ भी कोई लूटपाट न हो जाएं। वही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।