You are currently viewing 24 घंटे में सूबे में सबसे ठंडा रहा जालंधर, एक क्लिक में जानिए मौसम का पूरा अपडेट

24 घंटे में सूबे में सबसे ठंडा रहा जालंधर, एक क्लिक में जानिए मौसम का पूरा अपडेट

जालंधर: जालंधर में रात को टेंपरेचर की गिरावट के साथ पराली का धुआं व शहरी धूल जमी हुई नमी के साथ मिलने से धुंधलापन हो रहा है। फिलहाल इससे निजात मिलने की अगले 3-4 चार दिन उम्मीद नहीं है, क्योंकि बारिश के आसार नहीं हैं। बारिश ही इस प्रदूषण को धो सकती है। मंगलवार को जालंधर 14.8 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा है। जबकि दिन में 30.9 डिग्री ओवरआल टेंपरेचर दिन में रहा है। इस तरह दिन व रात के टेंपरेचर में आधे का अंतर है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार अब दिन का टेंपरेचर धीरे-धीरे गिरावट दर्ज करेगा।

मौसम विभाग जालंधर में दो जगह पर टेंपरेचर रिकॉर्ड करता है। पहला कृषि विज्ञान केंद्र नूरमहल में और दूसरा जालंधर सिटी में है। मंगलवार को जालंधर सिटी रात को 14.8 डिग्री के साथ ठंडक रही और नूरमहल में 16.2 डिग्री रहा है। आम दिनों में देहाती एरिया सिटी की तुलना में ठंडा रहता है, जबकि कपूरथला साइंस सिटी में रात को तापमान 17 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। होशियारपुर 15.9 डिग्री से रात में ठंडा रहा है। इस तरह दोआबा के तीनों जिलों में टेंपरेचर का ट्रेंड अलग है। दिन में तीनों ही लगातार 30 डिग्री के आसपास चल रहे हैं।

Jalandhar was the coldest in the state in 24 hours