You are currently viewing जालंधर को मिला नया पुलिस कमिश्नर: गुरप्रीत सिंह तूर की जगह इन्हें मिली कमान, जल्द संभालेंगे खाली पद

जालंधर को मिला नया पुलिस कमिश्नर: गुरप्रीत सिंह तूर की जगह इन्हें मिली कमान, जल्द संभालेंगे खाली पद

जालंधर: जालंधर पुलिस कमिश्नर स. गुरप्रीत सिंह तूर की जगह गुरशरण सिंह संधू को नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। बता दें कि गुरप्रीत सिंह तूर की दो दिन पहले यानी 31 मई को रिटायरमैंट हो गई थी। गुरशरण सिंह संधू जल्द ही खाली पद संभालेंगे।

सरदार गुरशरण सिंह संधू 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इस वक्त संधू पंजाब पुलिस के बेड़े में पुलिस महानिरीक्षक क्राइम का पदभार संभाले हुए थे। अब उन्हें वहां से मुक्त करके जालंधर कमिश्नरेट की नई जिम्मेदारी दी गई है। अंग्रेजी में परास्नातक (MA इंग्लिश) गुरशरण सिंह संधू के हवाले अब जांलधर के शहरी क्षेत्र की जिम्मेदारी होगी।

Jalandhar got new police commissioner: Gurpreet Singh Toor was replaced by him, will soon take over the vacant post