You are currently viewing कपूरथला में पति की हैवानियत: सिविल अस्पताल में भर्ती पत्नी का तकिए से गला दबाकर मार डाला, 4 दिन पहले दिया था बच्चे को जन्म

कपूरथला में पति की हैवानियत: सिविल अस्पताल में भर्ती पत्नी का तकिए से गला दबाकर मार डाला, 4 दिन पहले दिया था बच्चे को जन्म

कपूरथला: कपूरथला जिले के सिविल अस्पताल के गायनी वार्ड में इलाज के दौरान एक महिला की उसके पति ने हत्या कर दी। घटना का अस्पताल स्टाफ द्वारा बनाया गया वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि शख्स को अपनी पत्नी पर शक था। इसलिए उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

महिला ने 4 दिन पहले ही एक लड़के को जन्म दिया है। घटना की सूचना सिविल अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। मृतक की पहचान बलविंदर कौर (24) पत्नी मनजीत सिंह निवासी गांव केसरपुर के रूप में हुई है। मृतक का सिजेरियन ऑपरेशन हुआ था।

दोनों ने कुछ साल पहले प्रेम विवाह किया था। उनका पहले से ही एक बेटा है। डीएसपी सब डिवीजन सुरिंदर सिंह ने बताया कि मंजीत सिंह ने शनिवार सुबह करीब छह बजे सिविल अस्पताल के गायनी वार्ड के प्राइवेट रुम 4 में अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी मंजीत सिंह को अपनी पत्नी पर शक था। इसलिए उसने घटना को अंजाम दिया।

Husband’s cruelty in Kapurthala: wife admitted to civil hospital was strangled to death with a pillow, gave birth to a child 4 days ago