You are currently viewing बांग्लादेश के रोहिंग्या में रिफ्यूजी कैंप पर बंदूकधारियों ने बरसाईं गोलियां, सात लोगों की मौत

बांग्लादेश के रोहिंग्या में रिफ्यूजी कैंप पर बंदूकधारियों ने बरसाईं गोलियां, सात लोगों की मौत

ढाका (PLN-Punjab Live News) बांग्लादेश के रोहिंग्या में उस समय दहशत का माहौल पैदा हो गया, जब अज्ञात हमलावरों ने रिफ्यूजी कैंप पर फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है।

मिली जानकारी के अनुसार यह हमला रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप में स्थित मदरसा में हुआ है, यहां अज्ञात हमलावरों ने शुक्रवार को ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा।

पुलिस अधिकारियों में एक हमलावर को बंदूक और गोला बारूद के साथ गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कैंप में छापेमारी की जा रही है। आपको बता दें कि बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में दुनिया का सबसे बड़ा रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप है। यहां करीब 10 लाख रोहिंग्या रहते हैं।

Gunmen opened fire on refugee camp in Bangladesh killing seven