You are currently viewing पंजाब में बाढ़ की तबाही के बीच किसानों के लिए आई सबसे बड़ी खबर, सरकार ने रातों-रात खातों में भेजे करोड़ों रुपए

पंजाब में बाढ़ की तबाही के बीच किसानों के लिए आई सबसे बड़ी खबर, सरकार ने रातों-रात खातों में भेजे करोड़ों रुपए

चंडीगढ़/अमृतसर: पंजाब में विनाशकारी बाढ़ की मार झेल रहे किसानों के लिए सरकार ने एक बड़ा मरहम लगाया है। एक तरफ जहां 40 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और हजारों एकड़ फसल पानी में डूब चुकी है, वहीं इन मुश्किल हालातों के बीच पंजाब सरकार ने किसानों को तत्काल राहत देते हुए गन्ने की फसल का करोड़ों रुपये का बकाया जारी कर दिया है।

यह जानकारी देते हुए विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि जब वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की मदद के लिए दौरे पर थे, तब किसानों ने उनके सामने अपनी एक बड़ी पीड़ा रखी। किसानों ने बताया कि उनकी गन्ने की फसल का करोड़ों रुपया मिलों की तरफ बकाया पड़ा है। उन्होंने विधायक से अपील की कि अगर यह बकाया राशि इस मुश्किल घड़ी में मिल जाए तो उन्हें अपना घर चलाने में बड़ी मदद मिलेगी।

कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि उन्होंने किसानों की इस गंभीर समस्या को लेकर तुरंत मुख्यमंत्री भगवंत मान और वित्त मंत्री से बात की। इस बातचीत के बाद सरकार ने फौरन एक्शन लेते हुए अजनाला हलके के किसानों के लिए 9 करोड़ 10 लाख रुपये की राशि जारी कर दी, जो किसानों के खातों में पहुंचा भी दी गई है।

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि बकाया रह गए करीब 5 करोड़ रुपये भी अगले 2-3 दिनों में जारी कर दिए जाएंगे, जिसके बाद किसानों का गन्ने की फसल का कोई भी बकाया नहीं रह जाएगा। धालीवाल ने कहा, इस मुश्किल समय में हम किसानों के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। आम आदमी पार्टी का हर कार्यकर्ता 24 घंटे लोगों की सेवा के लिए हाजिर है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

government sent crores of rupees to their accounts