You are currently viewing कुष्ठ आश्रम के 350 लोगों को भोजन करा मनाई गुरुदेव डॉ. श्री शिव मुनि जी महाराज के स्वर्ण दीक्षा जयन्ती

कुष्ठ आश्रम के 350 लोगों को भोजन करा मनाई गुरुदेव डॉ. श्री शिव मुनि जी महाराज के स्वर्ण दीक्षा जयन्ती

लुधियाना: श्रमण संघ के नायक, आत्मज्ञानी, वर्तमान आचार्य सम्राट , श्रमण श्रेष्ठ गौरव, घ्यान योगी, आत्मसाधना के शिखर पुरुष, वाणी प्रभावक, चतुर्थ पट्टधर गुरुदेव डॉ. श्री शिव मुनि जी महाराज के स्वर्ण दीक्षा जयन्ती (50 वर्ष) पूर्ण होने पर ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस युवा शाखा एवं महिला शाखा (पंजाब जोन 2) की समस्त कार्यकारिणी एवं सभी सदस्यों की तरफ से दीक्षा जयंती मनाई गई।

यह शुभ दिन पंजाब के विभिन्न स्थानों पर मानव सेवा और जीव दया के रूप में आज मंगलवार 17 मई 2022 को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लुधियाना में पंजाब के युवा शाखा के अघ्यक्ष एवं महिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कुष्ठ आश्रम में दोपहर 1:00 बजे लगभग 350 लोगों को भोजन कराया गया। इस कार्यक्रम में युवा शाखा ,महिला शाखा और राष्ट्रीय बॉडी के समस्त पद अधिकारी मौजूद थे।