You are currently viewing पूर्व सेना प्रमुख जनरल जेजे सिंह भाजपा में शामिल, 2017 में कैप्टन के खिलाफ लड़ा था चुनाव

पूर्व सेना प्रमुख जनरल जेजे सिंह भाजपा में शामिल, 2017 में कैप्टन के खिलाफ लड़ा था चुनाव

चंडीगढ़: पूर्व सेना प्रमुख जनरल जोगिंदर जसवंत सिंह मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित अन्य भाजपा नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। शेखावत ने भाजपा की पंजाब इकाई के प्रमुख अश्वनी शर्मा के साथ मिलकर जनरल सिंह का पार्टी में स्वागत किया। पूर्व सेना प्रमुख ने साल 2018 में शिरोमणि अकाली दल का दामन छोड़ दिया था।

जनरल सिंह 2017 में अकाली दल में शामिल हुए थे। उन्होंने पटियाला से कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा था। इस दौरान उन्हें अमरिंदर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। जनरल जे जे सिंह अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। वह साल 2005 में सेना प्रमुख नियुक्त होने वाले पहले सिख बने थे। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होना है। वोटों की गिनती दस मार्च को की जाएगी।

Former Army Chief General JJ Singh joins BJP, contested elections against Captain in 2017