You are currently viewing महाराष्ट्रः अहमदनगर के सिविल अस्पताल में लगी भीषण आग, 10 लोगों की मौत- 14 से अधिक झुलसे

महाराष्ट्रः अहमदनगर के सिविल अस्पताल में लगी भीषण आग, 10 लोगों की मौत- 14 से अधिक झुलसे

महाराष्ट्र (PLN-Punjab Live News) महाराष्ट्र के अहमदनगर के सिविल अस्पताल में शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हुआ है। यहां सिविल अस्पताल के आईसीयू वार्ड में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 से अधिक लोग आग में झुलस गए। वहीं, 20 से अधिक लोगों को पास वाले अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

आग पर काबू पाने और मरीजों को प्रभावित क्षेत्रों से निकालने के प्रयास के साथ आसपास के अन्य वार्डों में फैल रही आग पर काबू पाने के लिए दमकल की चार गाड़ियां भेजी गई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आईसीयू में कम से कम 20 मरीजों का इलाज चल रहा था और कई परिजन अपने प्रियजनों के बारे में जानकारी के लिए अस्पताल पहुंचे।

Fire breaks out at Ahmednagar Civil Hospital, 10 dead more than 14 scorched