You are currently viewing फोम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, जिंदा जलने से 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत- करोड़ों रुपए का सामान जलकर राख

फोम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, जिंदा जलने से 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत- करोड़ों रुपए का सामान जलकर राख

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में अशोका फोम फैक्ट्री में भीषण आग लगी है। इसमें 4 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। आग से करोड़ों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है। जानकारी के अनुसार, अशोका फोम फैक्ट्री में गद्दे के लिए फोम बनाई जाती है। यहां 5 फैक्ट्रियां हैं। बुधवार रात फैक्ट्री में आग लग गई। मशीन में तेज धमाका हुआ। घटना के समय करीब 50 मजदूर काम कर रहे थे। बहुत तेजी के साथ आसमान की तरह आग की लपटें उठने लगीं।

गांव वालों की सूचना पर बरेली, परसाखेड़ा, फरीदपुर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश में जुटी हैं।आग फैक्ट्री के एक हिस्से में लगी थी। उसके बाद मशीन में तेज धमाका हुआ। इसके कुछ देर बाद ही लोहे के एंगल का ढांचा भरभरा कर नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि इसमें ही मजदूर दब गए हैं। एंगल का ढांचा गिरने के बाद मजदूरों ने जान बचाने को जोर जोर से चीख पुकार की थी। लेकिन आग की तेज लपटों के कारण कोई मदद नहीं पहुंच सकी। फैक्ट्री में 50 मजदूरों के होने की बात सामने आई है। देर रात मिले 4 शव में से 3 की पहचान हो गई है।

Fierce fire in foam factory painful death of 4 laborers due to burning alive Goods worth crores of rupees burnt to ashes