You are currently viewing मशहूर बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मण का बड़ा ऐलान, 2027 में लड़ेंगे पंजाब विधानसभा चुनाव

मशहूर बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मण का बड़ा ऐलान, 2027 में लड़ेंगे पंजाब विधानसभा चुनाव

जालंधर: देश के जाने-माने अंतरराष्ट्रीय शाकाहारी बॉडी बिल्डर और बॉलीवुड अभिनेता वरिंदर सिंह घुम्मण ने आगामी 2027 में पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव में उतरने की घोषणा की है। जालंधर के रहने वाले वरिंदर सिंह घुम्मण ने इस बारे में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी साझा की है।

घुम्मण ने अपने प्रशंसकों से राय मांगी है कि उन्हें 2027 के चुनाव में किसी राजनीतिक पार्टी की तरफ से मैदान में उतरना चाहिए या फिर एक स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर। इसके साथ ही घुम्मण ने यह भी कहा कि चुनाव जीतने के बाद उनका मुख्य लक्ष्य पंजाब के युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना होगा। उनका मानना है कि खेलों में युवाओं की बढ़ती हुई रुचि उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ नशे जैसी बुरी आदतों से भी दूर रखने में सहायक सिद्ध होगी।

Famous bodybuilder Varinder Ghuman makes a big announcement