You are currently viewing श्री हरमंदिर साहिब से लुधियाना लौट रहा परिवार भीषण हादसे का शिकार, 5 लोगों की मौत

श्री हरमंदिर साहिब से लुधियाना लौट रहा परिवार भीषण हादसे का शिकार, 5 लोगों की मौत

कपूरथला: पंजाब के कपूरथला जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। हादसा जालंधर-अमृतसर जीटी रोड पर गांव हमीरा के पास सुबह करीब छह बजे हुआ। हादसे का शिकार हुआ परिवार लुधियाना के मस्कीन नगर का रहने वाला है जो श्री हरमंदिर साहिब से माथा टेकने के बाद वापिस घर लौट रहा था। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं। उन्हें जालंधर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा सड़क किनारे खराब खड़े कैंटर से हुआ है। इस हादसे में मां, बेटी, बहू और दुधमुंहे नाती-पोते की मौत से लुधियाना के हरभजन सिंह के घर में मातम छा गया है। थाना सुभानपुर की पुलिस ने मृतक परिवार के सदस्य हरभजन सिंह के बयान पर कैंटर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं जालंधर के एक अस्पताल में भर्ती बाकी घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Family returning from Sri Harmandir Sahib to Ludhiana