You are currently viewing न्यूजीलैंड में शक्तिशाली भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 7.1 रही तीव्रता; सुनामी की चेतावनी

न्यूजीलैंड में शक्तिशाली भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 7.1 रही तीव्रता; सुनामी की चेतावनी

वेटिंग्टन: न्यूजीलैंड के उत्तरी हिस्से में स्थिति केरमाडेक द्वीप समूह पर जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.1 दर्ज की गई है। यह भूकंप काफी शक्तिशाली था। यहां सुनामी को लेकर चेतावनी जारी कर दी गई है। भूकंप का केंद्र 10 किमी की गहराई में होने की बात कही जा रही है।

आपको बता दें कि न्यूजीलैंड भूकंप को लेकर अत्यंत संवेदनशील देश है। न्यूजीलैंड में हर साल हजारों भूकंप आते हैं। हालांकि, आज जो भूकंप आया है उसकी तीव्रता काफी अधिक है।

Earth shook due to powerful earthquake in New Zealand magnitude 7.1 on Richter scale; tsunami warning