You are currently viewing पंजाब में हर्ष फायरिंग के दौरान बड़ा कांड, विदाई के समय दुल्हन के माथे पर जा लगी गोली; हालत गंभीर

पंजाब में हर्ष फायरिंग के दौरान बड़ा कांड, विदाई के समय दुल्हन के माथे पर जा लगी गोली; हालत गंभीर

फिरोजपुर: फिरोजपुर के गांव खाई खेमे में एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का एक दर्दनाक हादसा हुआ है। शादी के बाद जब दुल्हन को विदा किया जा रहा था, उसी दौरान एक गोली दुल्हन के माथे पर लग गई। घायल दुल्हन को तुरंत फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार, घटना गांव हसनढूंट की 25 वर्षीय बलजिंदर कौर की शादी के दौरान हुई। जब दुल्हन की डोली रवाना हुई, उसी दौरान किसी ने गोली चला दी जो दुल्हन के माथे में जा लगी। बारात जिला तरनतारन के गांव सरहाली से आई थी। घटनास्थल पर पहुंचे डी.एस.पी. सुखविंदर सिंह और थाना सदर फिरोजपुर के एसएचओ जसवंत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और गोली चलाने वाले व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aryans Academy (@aryans_academy)

During the wedding ceremony in Punjab, the bride was shot on the forehead during the farewell, her condition is critical