You are currently viewing लुधियाना में डबल मर्डर से हड़कंप, घर में मिला प्रिंसिपल और उनकी पत्नी का शव; गला घोंटकर हत्या की आशंका

लुधियाना में डबल मर्डर से हड़कंप, घर में मिला प्रिंसिपल और उनकी पत्नी का शव; गला घोंटकर हत्या की आशंका

लुधियाना: लुधियाना में डबर मर्डर से सनसनी फैल गई है। यहां जमालपुर स्थित गुरु तेग बहादुर नगर में एक प्रिंसिपल और उसकी पत्नी के शव घर में मिले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों की गला दबाकर हत्या की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर को सील कर दिया है और मामले की जांच शुरु कर दी है। मृतकों की पहचान भूपिंदर सिंह और उनकी पत्नी सुषपिंदर कौर के रूप में हुई। भूपिंदर सिंह स्कूल भी चलाते थे।

वारदात के समय भूपिंदर सिंह का बेटा मनी ग्रेवाल अपने परिवार के साथ घर की निचली मंजिल पर सोया हुआ था। भूपिंदर सिंह और उनकी पत्नी सुषपिंदर कौर की हत्या का पता बुधवार सुबह चला। भूपिंदर सिंह का शव रसोई के पास से और उनकी पत्नी का शव कमरे में से बरामद हुआ है। इसमें साजिश की आशंका जताई जा रही है।

इस बीच पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिली है जिसमें तीन संदिग्ध नजर आ रहे हैं। पुलिस ने यह फुटेज अपने कब्जे में ले ली। शरीर पर किसी भी तरह के घाव के निशान नहीं है। ऐसा लग रहा है कि हत्या गला दबाकर की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

double murder in ludhiana stirred up principal and his wife’s body recovered from third floor in house