You are currently viewing रणजीत हत्याकांड केस में डेरा प्रमुख राम रहीम को CBI कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा, 31 लाख का जुर्माना भी लगाया

रणजीत हत्याकांड केस में डेरा प्रमुख राम रहीम को CBI कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा, 31 लाख का जुर्माना भी लगाया

नई दिल्लीः डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को हरियाणा की पंचकूला में सीबीआई की विशेष अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। 4 अन्य लोगों को भी उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। यही नहीं गुरमीत पर 31 लाख का जुर्माना और बाकी अन्य पर 50 हजार का जुर्माना लगाया गया है।

रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में सोमवार को राम रहीम को सजा का ऐलान होना था। इससे पहले इसी महीने की शुरुआत में कोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सहित 5 लोगों को इस केस में दोषी करार दिया था। वहीं, इस केस में आज सजा का ऐलान हुआ है। इसके मद्देनजर सिरसा में पुलिस अलर्ट पर थी। शहर से डेरा सच्चा सौदा तक जाने वाले सभी रास्तों पर नाके लगाए गए थे, तो अर्धसैनिक बलों को भी अलर्ट पर रखा गया था।

वहीं, पेशी के दौरान पंचकूला में धारा 144 लगा दी गई थी। पांच से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने की इजाजत नहीं थी। साथ ही किसी भी तरह के तेजधार हथियार को लेकर चलने पर भी प्रतिबंध था। सीबीआई कोर्ट परिसर और चारों प्रवेशद्वार पर आईटीबीपी की चार टुकड़ियां तैनात रहीं।

Dera chief Ram Rahim sentenced to life imprisonment by Ranjit Singh in Ranjit murder case, also fined Rs 31 lakh