चंडीगढ़: अमेरिका में पंजाब एक्टर अमन धालीवाल पर हमले की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, यह हमला उनपर उस समय हुआ जब वह जिम में एक्सरसाइज लगा रहे थे। तेजधार हथियारों के साथ जिम के घुसे हमलावर ने आते ही अमन धालीवाल पर हमला बोल दिया। वह गालियां दे रहा था और उसके पास आने से सभी को रोक रहा था। इसी बीच जब हमलावर का ध्यान भटका, अमन ने उसे जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद जिम में खड़े अन्य व्यक्तियों ने भी हमलावर पर काबू पा लिया। आरोपी को पुलिस के हवाले किया गया है। अमन धालीवाल के शरीर पर हमले के बाद कई जगह टांके लगे है। उन्हें फिलहाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, उनकी हालत ठीक है। अमन पर ये हमला क्यों हुआ, अभी इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Deadly attack on Punjabi actor in America, stitches came in many places on the body; aggressor under control