You are currently viewing मोहाली में कार में मिला खून से लथपथ व्यक्ति का शव, सिर पर गोली का निशान; पुलिस मान रही खुदकुशी

मोहाली में कार में मिला खून से लथपथ व्यक्ति का शव, सिर पर गोली का निशान; पुलिस मान रही खुदकुशी

मोहाली: पंजाब के मोहाली क्षेत्र में आज सुबह कार से एक शव बरामद किया गया जिसके सिर पर गोली लगने का जख्म है। मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेकशील सोनी ने बताया कि प्रथम द्रष्टया यह खुदकशी का मामला लगता है। शव की शिनाख्त जलवायु विहार निवासी करनपाल शर्मा के रूप में हुई है। उनका शव एक कार में उनके निवास के नज़दीक मिला। शव के सिर में गोली लगने का जख्म है। जिस पिस्तौल से गोली चली थी, वह उसके दाहिने हाथ में पाई गयी। जांच में यह भी सामने आया कि गाेली बेहद नज़दीक से चली है। कार से गोली का खोल भी बरामद हुआ है। सोनी के अनुसार मृतक की दाहिनी जेब में से नौ कारतूस भी बरामद किये गये हैं। इस सम्बंध में मामला दर्ज किया गया है तथा इसकी जांच की जा रही है।

Dead body of a man covered in blood found in a car in Mohali, bullet mark on his head; Police admits suicide