You are currently viewing मोनिका टावर में चल रहे हुक्के बार के खिलाफ SHO मुकेश कुमार जी को दी शिकायत

मोनिका टावर में चल रहे हुक्के बार के खिलाफ SHO मुकेश कुमार जी को दी शिकायत

जालंधर: न्याय मोर्चा पंजाब प्रधान राजू पहलवान ने मोनिका टावर में चल रहे हुक्के बार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आज एसएचओ थाना 4 मुकेश कुमार को लिखित में शिकायत दी और मांग की कि उनके इलाके में सरेआम मोनिका टावर 3rd फ्लोर में कानून की धज्जियां उड़ाते हुए सरेआम हुक्का बार चल रहा है। यह हुक्का बार मालिक बहुत सावधानी से चला रहे है। यह हुक्का बार शटर बंद करके चलाया जा रहा है और हुक्का बार मालिक बहुत चतुराई से कैमरे में देखकर युवाओं को अंदर ले जाकर हुक्का सरेआम परोस रहे हैं। युवाओं की जिंदगियां खराब कर रहे हैं और उनको नशे की ओर धकेल रहे हैं।

उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि हमें यह भी पता लगा है की इस हुक्के बार का पीछे से भी दरवाजा है और जब पुलिस की कोई रेड होती है तो पीछे से सबको निकाल दिया जाता है। हमारा एसएचओ साहब से निवेदन है कि इस हुक्के बार को तुरंत बंद करवाया जाए। हमारी प्रशासन से मांग है इस को तुरंत बंद करवा कर इसके मालिकों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। अगर यह जल्द बंद नहीं करवाया गया तो न्याय मोर्चा पंजाब थाना 4 के बाहर बैठकर संघर्ष करेगा जिसकी जिम्मेदारी थाना 4 और प्रशासन की होगी।

Complaint given to SHO Mukesh Kumar against hookah bar running in Monica Tower