नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का असर घरेलू बाजार में अब ईंधन की कीमतों पर दिखाई देना शुरू हो गया है। अगर आप सीएनजी कार चलाते हैं तो यह खबर आपके लिए है। क्रूड ऑयल और बहुमूल्य धातुओं की कीमत में तेजी के बाद अब सीएनजी की कीमत में इजाफा हो गया है। दिल्ली-एनसीआर सीएनजी के रेट में 1 रुपये तक का इजाफा किया गया है।
सीएनजी के बढ़े हुए दाम 8 मार्च 2022 की सुबह 6 बजे से लागू होंगे। राजधानी दिल्ली में सीएनजी अब पहले से 50 पैसे महंगी मिलेगी। दिल्ली में अब तक सीएनजी का रेट 57.01 रुपए प्रति किलो था, जो बढ़कर मंगलवार सुबह से 57.51 रुपए प्रति किलो हो जाएगा। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी 1 रुपये किलो महंगी हो जाएगी।
पांच राज्यों के चुनाव संपन्न होने के बाद जल्द अब पेट्रोल-डीजल की कीमत में भी इजाफे की उम्मीद है। जानकारों को उम्मीद है कि पेट्रोल में 10 से 16 रुपये और डीजल के रेट में 8 से 12 रुपये का इजाफा हो सकता है। कीमतों में यह इजाफा अलग-अलग चरण में लागू होगा।
CNG rates increased before petrol, from today it will get more expensive