You are currently viewing पंजाब के बर्खास्त किए गए भ्रष्ट स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को ACB ने किया गिरफ्तार

पंजाब के बर्खास्त किए गए भ्रष्ट स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को ACB ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भ्रष्टाचार की शिकायतें मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को बर्खास्त कर दिया है। पंजाब मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी दी है। इस संबंध में भगवंत मान ने मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था जिसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने विजय सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्यमंत्री मान को लंबे समय से स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद मंगलवार को उन्होंने मंत्री को बर्खास्त कर दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, सिंगला सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए अधिकारियों से एक फीसदी कमीशन की मांग कर रहे थे। इसने बताया कि विजय सिगंला के खिलाफ ठोस सबूत मिले हैं। इस बार के पंजाब विधानसभा चुनाव में डॉ. विजय सिंगला ने मानसा से प्रसिद्ध गायक और कांग्रेस उम्मीदवार सिद्धू मूसेवाला को 60,000 से अधिक वोटों से हराया था।

CM Mann’s big action against corruption, Health Minister Vijay Singla removed from the post