संगरूर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संगरूर के पास मस्तुआना साहिब में एक मेडिकल कॉलेज के निर्माण की आधारशिला रखी। इस बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि संत अतर सिंह महाराज ने संगरूर की धरती पर शिक्षा की मशाल जलाई थी। इसी कड़ी को जारी रखते हुए यहां चिकित्सा शिक्षा प्रदान करने के लिए एक बड़े शिक्षण संस्थान की आधारशिला रखी गई। मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का निर्माण 31 मार्च 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा। अगले साल ही इस मेडिकल कॉलेज में पहला सत्र शुरू किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा मस्तुआना साहिब में भी मत्था टेका।
CM Bhagwant Mann reached Mastuana Sahib, laid the foundation stone of the first medical college