
अमृतसर: पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस (सीआईए) स्टाफ ने सीमा पार से नशा तस्करी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। सुखेवाला गांव के पास की गई एक विशेष कार्रवाई में सीआईए स्टाफ ने 10.4 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 72 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नशा तस्कर ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तान से हेरोइन की खेप मंगवाते थे। इस खेप को छोटे-छोटे पैकेटों में बांटकर स्थानीय स्तर पर सप्लाई किया जाता था। हालांकि, पुलिस कार्रवाई के दौरान दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने एक आरोपी की पहचान तरन तारन के सुखराज सिंह के रूप में की है और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस ने मौके से एक मारुति सुजुकी बलेनो कार भी जब्त की है। हेरोइन पीले रंग के पैकेटों में लिपटी हुई थी। पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पंजाब पुलिस और बीएसएफ सीमावर्ती इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चला रहे हैं। हाल के दिनों में खेतों में छिपाई गई कई हेरोइन की खेपें बरामद की गई हैं।
View this post on Instagram

CIA’s big action in Punjab, heroin worth more than 70 crores seized, two accused absconded from the spot








