You are currently viewing पंजाब में बाढ़ की तबाही पर केंद्र की नजर, गृह मंत्री अमित शाह ने CM मान से की बात, दिया ये आश्वासन

पंजाब में बाढ़ की तबाही पर केंद्र की नजर, गृह मंत्री अमित शाह ने CM मान से की बात, दिया ये आश्वासन

चंडीगढ़: पंजाब में बाढ़ से मची तबाही का केंद्र सरकार ने संज्ञान लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से फोन पर बात कर राज्य में बाढ़ की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया।

फोन पर हुई इस बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री मान और राज्यपाल पुरोहित ने गृह मंत्री को राज्य में बाढ़ के ताजा हालात, प्रभावित क्षेत्रों और प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे बचाव एवं राहत कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाई जा रही है और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है।

गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल को आश्वासन दिया कि इस आपदा की घड़ी में केंद्र सरकार पंजाब के साथ खड़ी है और बाढ़ से निपटने के लिए हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि बाढ़ प्रभावित राज्यों में स्थिति का आकलन करने के लिए केंद्रीय टीमों का गठन कर दिया गया है, जो जल्द ही नुकसान का जायजा लेने के लिए दौरा करेंगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Centre’s eye on Punjab flood devastation