You are currently viewing बड़ी खबर: लालू यादव से जुड़े 17 ठिकानों पर CBI की रेड, राबड़ी-मीसा के घर पर भी छापा

बड़ी खबर: लालू यादव से जुड़े 17 ठिकानों पर CBI की रेड, राबड़ी-मीसा के घर पर भी छापा

पटना: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर पहुंची पर CBI की टीम पहुंची है। मिली जानकारी के अनुसार आरआरबी में लालू के कार्यकाल में हुई गड़बड़ी को लेकर सीबीआई की रेड हुई है। देश में 17 जगहों पर रेड की खबर है। बता दें कि 2004 से 2009 तक लालू के रेल मंत्री के कार्यकाल के दौरान गड़बड़ी हुई थी।

सीबीआई की रेड को लेकर जो जनकारी सामने आई है इसके अनुसार आरोप है कि 2004 से 2009 तक जब लालू रेल मंत्री थे तब घोटाला हुआ था। इसी को लेकर सीबीआई ने केस दर्ज किया था। हालांकि, अभी तक सीबीआई की तरफ से आधिकारिक तौर पर कोई भी जानकारी मीडिया से साझा नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती के पटना, गोपालगंज और दिल्ली स्थित जगहों पर ये छापेमारी की जा रही है।

यहां यह भी बता दें कि राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला मामले में हाल ही में जमानत पर जेल से रिहा हुए हैं। लालू यादव वर्तमान में दिल्ली में बेटी मीसा भारती के घर पर रह रहे हैं। वहीं, राबड़ी देवी पटना में अपने आवास पर ही हैं। माना जा रहा है कि सीबीआई रेड के बाद लालू यादव की पत्नी राबड़ी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Big news: CBI raids on 17 locations related to Lalu Yadav, Rabri-Misa’s house also raided