You are currently viewing जालंधर की मशहूर स्टडी वीजा कंसल्टेंसी कंपनी पिरामिड ने रौशन किया भारत का नाम, कनाडा के कॉलेजों ने किया सम्मानित

जालंधर की मशहूर स्टडी वीजा कंसल्टेंसी कंपनी पिरामिड ने रौशन किया भारत का नाम, कनाडा के कॉलेजों ने किया सम्मानित

जालंधर: मशहूर स्टडी वीजा कंसल्टेंसी कंपनी पिरामिड ई-सर्विसेज ने एक बार फिर अपनी पारदर्शी और प्रामाणिक स्टडी वीजा सेवाएं मुहैया कराकर न केवल पंजाब बल्कि पूरे भारत का नाम रौशन किया है। हाल ही में कनाडा के 3 प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों द्वारा विभिन्न अवसरों पर पिरामिड को सम्मानित किया गया। सम्मानित शैक्षणिक संस्थानों में शामिल कनाडा के सस्केचेवान प्रांत में स्थित सरकारी यूनिवर्सिटी – सस्केचेवानपॉलिटेक्निक ने उत्कृष्ट सेवा के लिए पिरामिड को सम्मानित किया। यह सम्मान पिरामिड ई-सर्विसेज के प्रबंध निदेशक श्री बवनुर सिंह बेदी को, सस्केचेवानपॉलिटेक्निक की सुश्री एनीफू, अंतरिम निदेशक – अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा, और सुश्री क्रिस्टनक्रेग, एसोसिएट डीन स्कूल ऑफ बिजनेस एंड आईसीटी, सस्केचेवानपॉलिटेक्निक द्वारा प्रदान किया गया।

एक अन्य अवसर पर, ओंटारियो में स्थित मोहॉककॉलेज ने पिरामिड को “टॉपरिक्रूटमेंटपार्टनर” के रूप में सम्मानित किया। यह सम्मान मोहॉककॉलेज के प्रतिनिधि श्री विनय जोशी ने पिरामिड के एसोसिएट डायरेक्टर श्री सुनील कुमार को पिरामिड के जालंधर कार्यालय में प्रदान किया।

इसी प्रकार, ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा के प्रसिद्ध पोस्ट सेकेंडरी संस्थान – अलेक्जेंडरकॉलेज ने पिरामिड को “लांगेस्टसर्वाइविंगपार्टनर” पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान पिरामिड के जीएम इंटरनेशनल – श्री अमनदीप सिंह ने पिरामिड के लिए प्राप्त किया।

गौरतलब है कि इससे पहले भी कई मौकों पर पिरामिड को विदेशी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। पिरामिडकनाडा यूके और अन्य देशों में 350 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों से सीधे जुड़ा हुआ है, जिनके सहयोग से यह छात्रों को विदेशों में पढ़ाई करने के लिए सटीक जानकारी प्रदान करता है। स्टडी वीज़ा के प्राप्त करने की पूरी जानकारी के लिए छात्र पिरामिड से 92563-92563 परसमर्पक करें।

Canada’s colleges honor the pyramid