You are currently viewing कनाडा PR का सपना हुआ और महंगा, अब दिखाने होंगे इतने लाख रुपए; जानें किन पर लागू होगा नया नियम

कनाडा PR का सपना हुआ और महंगा, अब दिखाने होंगे इतने लाख रुपए; जानें किन पर लागू होगा नया नियम

नई दिल्ली: कनाडा में परमानेंट रेजिडेंसी (PR) पाने का सपना देख रहे हजारों भारतीय युवाओं और विदेशी वर्कर्स को अब अपनी जेब और ढीली करनी पड़ेगी। कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री के कुछ प्रोग्राम्स के तहत आवेदन करने के लिए जरूरी फंड की सीमा बढ़ा दी है। इस बदलाव के बाद अब एक अकेले आवेदक को करीब 9.5 लाख रुपये दिखाने होंगे।

कनाडा के इमिग्रेशन, रिफ्यूजी एंड सिटिजनशिप कनाडा (IRCC) द्वारा किए गए नए बदलावों के अनुसार, अब एक अकेले आवेदक को पहले के 14,690 कनाडाई डॉलर की जगह 15,263 कनाडाई डॉलर (लगभग 9.57 लाख भारतीय रुपये) अपने खाते में दिखाने होंगे। यह राशि परिवार के सदस्यों की संख्या बढ़ने के साथ और बढ़ जाएगी।

किन प्रोग्राम्स पर लागू होगा नया नियम?

यह जानना बेहद जरूरी है कि यह बदलाव एक्सप्रेस एंट्री के सभी प्रोग्राम्स पर लागू नहीं होगा। फंड की बढ़ी हुई सीमा सिर्फ निम्नलिखित दो प्रोग्राम्स के तहत आवेदन करने वालों पर ही लागू होगी:

फेडरल स्किल्ड वर्कर प्रोग्राम (FSWP)

फेडरल स्किल्ड ट्रेड्स प्रोग्राम (FSTP)

ये दोनों प्रोग्राम उन विदेशी वर्कर्स के लिए हैं जिनके पास विदेशी वर्क एक्सपीरियंस है और वे कनाडा में आकर जॉब करना चाहते हैं। इन प्रोग्राम्स के तहत आमतौर पर 6 महीने से एक साल के भीतर PR मिल जाती है।

किन्हें मिली है इस नियम से छूट?

कुछ आवेदकों को इस बढ़े हुए फंड को दिखाने की जरूरत नहीं होगी। इनमें वे लोग शामिल हैं:

जो कैनेडियन एक्सपीरियंस क्लास (CEC) के तहत आवेदन कर रहे हैं।

जिनके पास कनाडा में काम करने का वैध परमिट और एक वैलिड जॉब ऑफर है।

हालांकि, IRCC ने सलाह दी है कि सभी आवेदक अपनी एक्सप्रेस एंट्री प्रोफाइल में फंड की जानकारी को अपडेट रखें, क्योंकि सिस्टम एक आवेदक को कई प्रोग्राम्स के लिए योग्य मान सकता है। प्रोफाइल को अपडेट करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई है।

कैसे देना होगा फंड का सबूत?

आवेदकों को किसी भी बैंक या वित्तीय संस्थान से मिला एक ऑफिशियल लेटर दिखाना होगा, जिसमें संस्थान का लेटरहेड, संपर्क जानकारी, आवेदक का नाम, खाते का विवरण और किसी भी प्रकार के बकाया लोन की जानकारी स्पष्ट रूप से लिखी हो। आवेदक के पास यह राशि आवेदन करते समय और वीजा जारी होने पर, दोनों समय उपलब्ध होनी चाहिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Canada PR dream just got more expensive