You are currently viewing जनता और लोकतंत्र के लिए खतरा है भाजपा और इसकी “ए”,”बी” और “सी” टीम: भगवंत मान

जनता और लोकतंत्र के लिए खतरा है भाजपा और इसकी “ए”,”बी” और “सी” टीम: भगवंत मान

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी(आप) पंजाब के प्रधान और सांसद भगवंत मान ने पंजाब की जनता को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ए,बी और सी टीम से सचेत रहने की अपील की है,क्योंकि भाजपा और इसकी ए,बी और सी टीम जनता और लोकतंत्र के लिए खतरनाक हैं। मान ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव पंजाबियों के लिए स्पष्ट उदाहरण हैं,उस समय भी कैप्टन अमरिंदर सिंह को पंजाब की सत्ता सौंपने के लिए अकाली दल (बादल) और भाजपा ने कांग्रेस को वोट डलवाई थी,ताकि आम आदमी पार्टी को सरकार बनाने से रोका जा सके।

शनिवार को पार्टी मुख्यालय से जारी एक बयान में भगवंत मान ने कहा कि, ‘‘भाजपा का पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत विरोधी चेहरा लोगों के सामने आ चुका है। भाजपा नेताओं के अत्याचार के कारण पंजाब के किसानों और मजदूरों को न केवल सड़कों पर उतरना पड़ा, बल्कि अपने प्राणों की आहुति भी देनी पड़ी। लेकिन आज लालची और भ्रष्टाचारी राजनेता आंदोलनकारी किसानों और मजदूरों की कुर्बानियों को भूलकर पंजाब में भाजपा(तानाशाह) का एक छत्र राज स्थापित करने पर उतर गए हैं।

मान ने दावा किया कि जब भी पंजाब वासी आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का प्रयास करते हैं, कांग्रेस,कैप्टन,बादल और भाजपा नेता आपस में एक हो जाते हैं और अब 2022 के चुनावों में “आप” के खिलाफ, कैप्टन,ढीडसा और बादलों ने अंदर खाते भाजपा के साथ गठजोड़ कर लिया है। इसलिए इन पारंपरिक पार्टियों के नेता थोक के भाव भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

भगवंत मान ने आरोप लगाया कि अकाली दल बादल की भाजपा के साथ घनिष्ठता जगजाहिर है और बादल परिवार हमेशा से ही भाजपा की “ए” टीम के नाम से जानी जाती रही है। कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखदेव सिंह ढींडसा भाजपा की “बी” टीम के नाम से मशहूर हैं, जबकि चुनाव न जीतने वाले लोग अपने राजनीतिक फायदे के लिए भाजपा की “सी “टीम के रूप में काम कर रहे हैं। मान ने कहा कि एक तरफ अपना ज़मीर बेच चुके लोग किसानों के बलिदान को भूलकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं, वहीं भ्रष्ट नेताओं को प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) और आयकर की रेड की धमकी देकर भाजपा में शामिल किया जा रहा है।

आप नेता ने कहा कि जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं,वैसे वैसे पंजाब,पंजाबी और पंजाबियत विरोधी नेताओं और पार्टियों के चहरों का पर्दाफाश हो रहा है। पंजाब, पंजाबी  और पंजाबियत समेत किसानों की कुर्बानियों की दुहाई देने वाले कुछ लोग भी भाजपा की नाव पर सवार हो रहे हैं और उनकी दोहरी भूमिका लोगों के सामने आए गई है।

भगवंत मान ने पंजाब की जनता से अपील की कि आम आदमी पार्टी देश की राजनीति में परिवर्तन की हिमायती है और बेहतर शिक्षा, इलाज, स्वच्छ पीने का पानी व अन्य सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है। पंजाब के लोग पंजाब की नई रूपरेखा (इबारत) लिखने को तैयार है,ताकि सरकारी संसाधनों की लूट को रोका जा सके और पंजाब को फिर से एक सुंदर, खुशहाल और समृद्ध पंजाब बनाया जा सके।

BJP and its “A”, “B” and “C” team is a threat to public and democracy Bhagwant Mann