You are currently viewing बड़ी खबर: CM भगवंत मान के करीबी साथी ने सरकार से दिया इस्तीफा

बड़ी खबर: CM भगवंत मान के करीबी साथी ने सरकार से दिया इस्तीफा

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के करीबी बलतेज पन्नू ने इस्तीफा दे दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले बलतेज पन्नू ने डायरेक्टर कम्युनिकेशन के पद से इस्तीफा दिया है। कुछ ही दिनों में मान के करीबी लोगों का सरकार से बाहर जाना अचंभे की बात है।

हाल के दिनों में मुख्यमंत्री भगवंत मान के तीन करीबी लोगों को सरकार से बाहर कर दिया गया है। इनमें ओएसडी ओंकार सिंह, नवनीत वधवा और अब बलतेज पनू शामिल हैं।

इससे पहले, 2 अक्टूबर को मुख्यमंत्री कार्यालय में संचार विभाग के डायरेक्टर के रूप में तैनात नवनीत वधवा ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। मार्च 2022 में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद उन्होंने यह जिम्मेदारी संभाली थी।

23 सितंबर को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने ओएसडी ओंकार सिंह को हटा दिया था। ओंकार सिंह संगरूर के निवासी हैं और भगवंत मान के करीबी माने जाते हैं। वह मुख्यमंत्री कार्यालय के सभी मामलों को संभालते थे और कई मुद्दों पर मुख्यमंत्री को सलाह देते थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aryans Academy (@aryans_academy)

big-news-cm-bhagwant-manns-close-associate-resigns-from-the-government