चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। सिद्धू के साथ विवाद के बीच एडवोकेट जनरल एपीएस दयोल ने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर ऐलान किया जाना बाकी है। सूत्रों ने बताया कि उनकी जगह पर किसी दूसरे की तलाश पहले ही शुरु हो चुकी थी। नवजोत सिंह सिद्धू उनकी नियुक्ति को लेकर खफा थे।
पंजाब की चन्नी सरकार द्वारा एपीएस देयोल की नियुक्ति के बाद से ही उनकी नियुक्ति विवादों में आ गई थी। दरअसल, बेअदबी मामले के खिलाफ दयोल ने ही कोर्ट में पैरवी की थी। इसके अलावा उन्होंने पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी के केस भी लड़ा था। बता दें कि पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी एपीएस देयोल की नियुक्ति को लेकर नाराज चल रहे थे। इसी मुद्दे पर सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस प्रधान पद से इस्तीफा दे दिया था।
Big news: Advocate General APS Deol resigns amid Sidhu’s displeasure with CM Channi