जालंधर: जालंधर के हल्का फिल्लौर निवासी बसपा नेता एमपी सिंह गोराया पार्टी छोड़ कर फिर भाज़पा में शामिल हो गए हैं। इससे पहले एमपी सिंह कांग्रेस में शामिल हुए थे जहां खुद कैप्टन अमरिंदर ने उन्हें पार्टी में शामिल होने पर सम्मानित किया था। फिर कुछ देर कांग्रेस में रहने के बाद वह भाजपा में शामिल हो गए थे, लेकिन भाजपा में भी ज्यादा दिनों तक नहीं रहे और उन्होंने बसपा ज्वाइन कर ली। लेकिन अब गोराया ने एक बार बसपा से हाथ छुड़ाकर भाजपा का दामन थाम लिया है।
Big blow to BSP, MP Singh Goraya again joined BJP